Nagpur 1 नवंबर : कोल् इंडिया लिमिटेड के 50 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वेस्टर्न कोल् फील्ड्स लिमिटेड के नागपुर मुख्यालय में शानदार आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाप्रबन्धक सुनील कुमार ने कोल इंडिया ध्वज फहराते हुए स्थापना दिवस के आयोजन की शुरुआत की. इस अवसर पर कोल इंडिया गीत की धुन के बाद सुनिल कुमार ने सभी संघठन पदाधिकारियों ,अधिकारियों और कोलकर्मियों को कोल इंडिया स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कंपनी की 50 वर्षो की यात्रा तथा वर्तमान एवं भविष्य के लक्ष्यों से अवगत कराया. उन्होंने सभी कर्मियों की मेहनत और लगन के परिणाम स्वरूप गत वर्षों में प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम में एचएमएस के प्रतिनिधि बंडु तागडे, सुरेश कुमार द्विवेदी, पंकज सिंह, वैभव सिंधुरकर, मनोज कुमार प्रसाद, सोनू प्रमुखता से उपस्थित थे.
Author: samruddharashtra
Post Views: 25



Total Users : 1946
Total views : 3808