www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी, 35 से अधिक यात्रियों की मौत, उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ भीषण हादसा.

यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी, 35 से अधिक यात्रियों की मौत, उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ भीषण हादसा.

Uttarakhand 4 नवंबर : उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक बस खाई में गिरने से हुई भीषण दुर्घटना में 35 से अधिक यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी. यह बस नैनिकंडा के समीप स्थित किनाथ से यात्रियों को लेकर रामनगर की ओर जा रही थी. इस बस में 55 यात्री सवार थे. हादसे में 35 से अधिक यात्रियों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है. शेष घायलों को हल्दानी और रामनगर के अस्पतालों में दाखिल किया गया है. बताया जाता है कि, इस बस की यात्री क्षमता 43 होने के बावजूद इसमें बड़ी संख्या में यात्रियों को सवार किया गया था.

गढ़वाल ट्रेवल्स की यह बस सुबह पौड़ी जिले के गोलिखाल से यात्रियों को लेकर निकली थी, लेकिन सल्ट क्षेत्र के कुपी में पहुंचते ही एक मोड़ पर चालक का बस पर का नियंत्रण खो गया और बस धड़धड़ाते हुए गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य यात्रियों की मौत अस्पताल में ले जाते समय या अस्पताल में उपचार के दौरान हुई.

घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ की टीम घायलों में बचाव एवं राहत पहुंचाने में व्यस्त है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को समय पड़ने पर एअर लिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को 4 लाख तथा घायलों को एक लाख की मदद देने की घोषणा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808