Chandrapur 5 नवंबर : विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद अब जिले के सभीं 6 विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति स्पष्ट हुई है.
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में अंतिम रूप से अब कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में कायम है. इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों को बगावत का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा के बागी प्रत्याशी बृजभूषण पाझारे ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को भी इस क्षेत्र में बगावत का ग्रहण लग गया है. कांग्रेस कार्यकर्ता राजू झोड़े ने यहां बगावत का बिगुल फूंक दिया है.
चंद्रपुर क्षेत्र में अब जिन 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है, उनमें भाजपा के किशोर जोरगेवार (कमल), कांग्रेस के प्रवीण पडवेकर (हाथ), बसपा के मनोज लाडे (हाथी), पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की नभा वाघमारे ( फलों की टोकरी), विकास इंडिया पार्टी के राजेश घुटके (पाटी), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के ज्ञानेश्वर नगराले (रोड रोलर), निर्दलीय आनंद इंगले ( ऑटो रिक्शा), निर्दलीय प्रकाश ताकसांडे ( गन्ना किसान), निर्दलीय प्रकाश रामटेके (खटिया), निर्दलीय बृजभूषण पाझारे (अलमारी), निर्दलीय भानेश मातंगी (ट्रम्पेट), निर्दलीय मिलिंद दहिवले (गैस सिलेंडर),निर्दलीय रतन गायकवाड़ (बकेट), निर्दलीय राजू झोड़े (टीवी), निर्दलीय विनोद खोबरागड़े (कोट) और निर्दलीय सुरेश पाईंकराव (बैट) का समावेश है.



Total Users : 1946
Total views : 3808