www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » फडणवीस की सभा में जोरगेवार ने व्यक्त की मुनगंटीवार के प्रति नाराजगी, कठिन समय में टिकट देने पर फडणवीस के माने आभार.

फडणवीस की सभा में जोरगेवार ने व्यक्त की मुनगंटीवार के प्रति नाराजगी, कठिन समय में टिकट देने पर फडणवीस के माने आभार.

Chandrapur 9 नवंबर : राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की यहां हुई जनसभा में भाजपा के चंद्रपुर प्रत्याशी किशोर जोरगेवार ने अंततः भाजपा के स्थानीय नेता सुधीर मुनगंटीवार के प्रति अपनी नाराजगी साफ तौर पर व्यक्त की.
कोनेरी तालाब मैदान में हुई इस जनसभा में जोरगेवार ने कहा कि, वे शुरू से ही भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता रहे है, लेकिन आश्वासनों के बावजूद वर्ष 2009 और 2014 में लगातार 2 बार उन्हें भाजपा की टिकट से वंचित रखा गया. पार्टी का हित ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक ऐसे बाहरी प्रत्याशी नाना शामकुले का काम किया, जिन्हें इस जिले में कोई नहीं जानता था. सिर्फ 13 दिनों में यहां शामकुले को विजयी कर दिखाया. इस जीत के बदले बक्षीस के तौर पर मुनगंटीवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने और हंसराज अहीर केंद्रीय राज्यमंत्री बन सके. इस दौरान मजबूरन पार्टी से बाहर होना पड़ा. अब जबकि पार्टी ने उन्हें टिकट देने की तैयारी दिखाई, उनका सार्वजनिक रूप से विरोध किया गया.

जोरगेवार ने कहा कि, पार्टी के वरिष्ठ नेता ही हम जैसे लोगों को घर से बाहर निकालेंगे तो आम कार्यकर्ताओं ने कहां जाना चाहिए ? उन्होंने यह भी कहा कि, अगर भाजपा ने उन्हें 2014 में ही पार्टी में स्थान दिया होता तो, भाजपा को इस जिले में 3 बार पराजय का सामना नहीं करना पड़ता था. पिछली लोकसभा में भी यहां भाजपा को हार का मुंह नहीं देखना पड़ता था. जोरगेवार ने साफ किया कि, इस बार उन्हें प्राप्त हुई भाजपा की टिकट के लिए उन्हें फडणवीस का ही सर्वाधिक सहयोग मिला. जोरगेवार ने यह भी कहा कि, 20 अक्टूबर को जब वे मुंबई में थे और अन्य राजनीतिक पार्टी में प्रवेश की तैयारी में थे तब उन्होंने वहीं से देवेंद्र फडणवीस से फोन पर संपर्क किया, उन्होंने एक घंटे के भीतर विमान की व्यवस्था की और भाजपा से टिकट दिलाई. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि, इस बार के लोकसभा चुनाव में जब चंद्रपुर में भाजपा की सीट संकट में दिखाई दे रही थी, तब उन्होंने फडणवीस के आग्रह पर ही लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुनगंटीवार को समर्थन घोषित किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि, लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर क्षेत्र में ही भाजपा को 39 प्रतिशत वोट हासिल हुए है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह प्रतिशत 32 से 35 प्रतिशत के बीच ही रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808