www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » अमित शाह महज 5 मिनट की मौजूदगी दिखाकर लौटे चंद्रपुर से, खाली कुर्सियों के सामने भाषण ठोंक रहे थे स्थानीय नेतागण

अमित शाह महज 5 मिनट की मौजूदगी दिखाकर लौटे चंद्रपुर से, खाली कुर्सियों के सामने भाषण ठोंक रहे थे स्थानीय नेतागण

Chandrapur 15 नवंबर : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले के भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए यहां आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहुप्रतीक्षित चुनावी जनसभा टांय टांय फिस्स रही. अमित शाह इस जनसभा में व्यस्तता का कारण बताते हुए महज 5 मिनट की मौजूदगी दर्शाकर सभास्थल से लौट गए.

गृहमंत्री अमित शाह ने सभा में गिनकर 4.30 मिनट का भाषण दिया और श्रोताओं की विदा लेते हुए सभास्थल से निकल गए. अमित शाह को सुनने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ अमित शाह के वापस लौटते ही सभास्थल से बाहर निकलने लगी और देखते ही देखते पूरा सभास्थल 70 प्रतिशत तक रिक्त हो गया. नतीजतन खाली कुर्सियों और वापस लौटती भीड़ के सामने ही भाषण देने की परिस्थितियों से स्थानीय नेताओं को गुजरना पड़ा.
स्थानीय चांदा क्लब मैदान में अमित शाह की जनसभा के लिए पिछले 4 दिनों से तैयारी चल रही थी. सभास्थल पर हजारों की भीड़ का अनुमान लगाकर बड़ा पंडाल और शामियाना लगाया गया था. यह जनसभा जिले के भाजपा के 6 प्रत्याशी क्रमशः किशोर जोरगेवार (चंद्रपुर), सुधीर मुनगंटीवार (बल्लारपुर), करण देवतले (वरोरा), देवराव भोंगले (वरोरा) और कृष्णलाल सहारे (ब्रम्हपुरी) के लिए आयोजित की गई थी. सभा का तय समय 4.30 मिनट का था, गृहमंत्री अमित शाह तय समय पर ही 5 बजे सभास्थल पर पहुंचे, मंच पर आते ही उन्होंने माइक थामते हुए महज साढ़े चार मिनट का भाषण दिया और व्यस्तता का कारण सामने करते हुए तथा हेलीकॉप्टर से अन्यत्र जाने की बात बताते हुए दर्शकों से विदा ली.

अमित शाह के लौटते ही सभास्थल पर उपस्थित भीड़ में हलचल शुरू हुई और देखते ही देखते सभास्थल 70 प्रतिशत से अधिक खाली हो गया. अमित शाह के जाने के बाद भाजपा के चंद्रपुर प्रत्याशी किशोर जोरगेवार और अंत में बल्लारपुर प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार ने भाषण दिया, लेकिन उन्हें खाली कुर्सियों और उल्टे पांव लौटती भीड़ के सामने ही भाषण ठोंकने के लिए मजबूर होना पड़ा. अमित शाह की महज 5 मिनट की मौजूदगी के कारण सभा के लिए उमड़ी भीड़ में नाराजगी और निराशा साफ तौर पर झलक रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808