www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » धारावी की जमीन अदानी को देकर बदले में गिराई महाराष्ट्र की सरकार, चिमूर में राहुल गांधी ने की मोदी सरकार की आलोचना

धारावी की जमीन अदानी को देकर बदले में गिराई महाराष्ट्र की सरकार, चिमूर में राहुल गांधी ने की मोदी सरकार की आलोचना

Chimur 16 नवंबर : कांग्रेस नेता, सांसद राहुल गांधी ने यहां आरोप लगाते हुए कहा कि, धारावी की जमीन अदानी को सौंपने के बदले में मोदी सरकार ने महाराष्ट्र की सरकार गिराने का सौदा किया.
यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने महाराष्ट्र सरकार की चोरी की. भाजपाई लोगों ने करोड़ों की खरीदफरोख्त कर एमएलए खरीदें और महाविकास आघाडी सरकार छीन ली.
उन्होंने कहा कि, धारावी में गरीब लोग रहते है, इसलिए ही धारावी की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, धारावी में अगर अदानी का घर या जमीन होती तो उसका कदापि अधिग्रहण नहीं किया जाता.
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस इस देश को संविधान से चलाना चाहती है, किंतु आरएसएस को संविधान की जरूरत नहीं है, वह संविधान को हटाना चाहती है. उन्होंने कहा कि, मोदी कहते है कि, बाबासाहब के संविधान में कुछ नहीं है, यह बात बाबासाहब का अपमान है. इस देश को जातिगत जनगणना की जरूरत है, लेकिन मोदी इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते. उल्टा यह कहते फिर रहे है कि, राहुल गांधी आरक्षण विरोधी है. वे लोगों से झूठ बोल रहे है कि, राहुल गांधी आरक्षण खत्म करना चाहते है. उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने 25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया.
उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि, उन्होंने महाराष्ट्र से जितनी रकम हड़प ली है, उसे महाराष्ट्र की जनता को लौटाया जाएगा, सभी पिछड़े वर्ग को आरक्षण का सही लाभ दिलाने के लिए आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीलिंग को हटाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि, आदमी 8 घंटे काम करता है, लेकिन घर की महिलाएं 16 घंटे काम करती है, महिलाओं को प्रतिमाह 3 हजार रुपये दिए जाएंगे, महिलाओं को एसटी में यात्रा मुफ्त की जाएगी, किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा. सोयाबीन को प्रति क्विंटल 7 हजार का दाम दिया जाएगा. कपास को सही एमएसपी घोषित की जाएगी. गरीबों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. यह सब संविधान में लिखी बातों के तहत ही किया जाएगा. संविधान के तहत ही देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार का अधिकार है.
उन्होंने यह भी कहा कि, मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों को खत्म करने का काम किया.आज स्थिति यह है कि, हिंदुस्तान में अब रोजगार पैदा ही नहीं हो सकता.
उन्होंने कहा कि, राज्य के 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का उनका वादा है, राज्य में सरकारी विभागों में ढाई लाख पद रिक्त है, यह सारी नोकरियाँ बेरोजगारों के हवाले की जाएगी, इसके बावजूद भी रोजगार नहीं मिला तो बेरोजगारों को 4 हजार का भत्ता दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808