आश्रय कुमार
7447424442
Amravati 17 नवंबर : पूर्व सांसद नवनीत राणा पर एक जनसभा में कुर्सियां फेंकी गई. अचानक हुए इस हमले में नवनीत राणा बाल बाल बच गयी लेकिन इस घटना से अब सर्वत्र खलबली मची है.
अमरावती जिले के खल्लार गांव में यह वारदात हुई. नवनीत राणा इस गांव में युवा स्वाभिमान पार्टी के दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश बुंदिले के प्रचार हेतु एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी. नवनीत राणा सभा मे अपनी बात रख ही रही थी कि, अचानक कुछ लोगों ने नवनीत राणा पर कुर्सियां फेंकना शुरू किया, जिससे सभा मे हंगामा मच गया. इस हमले में से किसी तरह स्वयं को बचाते हुए नवनीत राणा ने सभास्थल से निकलकर खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंच गई और शिकायत दर्ज की.इस घटना के बाद खिल्लार गांव में तनाव की स्थिति निर्माण हुई है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 24



Total Users : 1946
Total views : 3808