Mumbai 19 नवंबर : विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े बुरी तरह से विवादों के घेरे में फंस गए है. होटल के एक कमरे में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोपों के चलते तावड़े मुश्किलों में फंस गए है. आरोपकर्ताओं ने इस संदर्भ में एक वीडियो भी वायरल कर दिया है. जिससे अब चुनाव आयोग हरकत में आ गया है. चुनाव आयोग ने तावड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आयोग ने भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि, चुनाव आयोग ने जांच के दौरान तावड़े के कमरे से 9 लाख की रकम बरामद की है. आयोग द्वारा तावड़े के वाहनों की भी जांच की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि, बहुजन विकास आघाडी के हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, तावड़े सुबह अपने वाहन में 5 करोड़ रुपये लेकर निकले थे और वे विरार परिसर में एक होटल के रुके. उनके साथ नालासोपारा से भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक और कुछ अन्य कार्यकर्ता बहु थे.
ठाकुर का कहना है कि, वे भी उनके पीछे पीछे कमरे में दाखिल हुए, तो देखा कि, होटल के कमरे में मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे थे. बीविए के कार्यकर्ताओं ने कमरे में पहुंचते ही वीडियो चित्रण शुरू किया और वायरल कर दिया. अचानक कमरे में पहुंचे बीवीए के कार्यकर्ताओं को देख कमरे में दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं में हाथापाई शुरू हुई. इस घटना के बाद अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हुआ है.



Total Users : 1946
Total views : 3808