Chandrapur 20 नवंबर : विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान के आंकड़े प्राप्त हुए है, इसके अनुसार जिले में चिमूर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक मतदान होता दिखाई दे रहा है, जबकि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे धीमा मतदान देखने मिल रहा है.
सुबह 9 बजे तक चिमूर क्षेत्र में सर्वाधिक 10.26 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि चंद्रपुर क्षेत्र में सबसे कम 4.78 प्रतिशत मतदान हुआ. अन्य क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान के अनुसार बल्लारपुर में 8.82, राजुरा में 8.78, ब्रम्हपुरी में 9.26 और वरोरा में 7.29 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.
Author: samruddharashtra
Post Views: 23



Total Users : 1946
Total views : 3808