www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » गोंदिया के पास शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

गोंदिया के पास शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Gondia 29 नवंबर : जिले के सड़क अर्जुनी तहसील स्थित खजरी गांव के पास अचानक राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस पलटने से हुई भीषण दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गयी. यह दुर्घटना शुक्रवार 29 नवंबर को दोपहर में हुई. यह बस भंडारा से लाखनी, साकोली होते हुए गोंदिया की ओर जा रही थी, कि खजरी गांव के पास यह बस अचानक पलट गई. यह दुर्घटना एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे होने की बात सामने आ रही है. इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. खबर लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त बस से 9 यात्रियों के शव निकाले जा चुके थे. दुर्घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. राज्य सरकार ने दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है. दुर्घटना में घायल अन्य यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. बस में 35 से अधिक यात्री सवार होने का अनुमान है. चश्मदीद ग्रामीणों के अनुसार बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही बस चालक घटनास्थल से भाग निकला. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गोंदिया के केटीएस अस्पताल में रवाना किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808