Nagpur 15 दिसंबर : महायुति के रविवार को स्थापित हो रहे नए मंत्रिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार को शामिल किए जाने को लेकर भारी सस्पेंस बना हुआ है. मुनगंटीवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है या फिर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, इस ओर सबकी नजरें लगी हुई है.
भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) गठबंधन वाली महायुति की सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार रविवार 15 दिसंबर को नागपुर में होने जा रहा है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में बनाये जा रहे महायुति के नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 20, शिवसेना के 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 10 मंत्री होंगे. फडणवीस, शिंदे और अजित पवार पहले ही शपथ ले चुके है, अतः अब रविवार को भाजपा के 19, शिवसेना के 11 और राष्ट्रवादी के 9 विधायक मंत्रिपद की शपथ लेने की उम्मीद है. इस मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले सभीं संभावित विधायकों को तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों की ओर से कॉल किये गए है. लेकिन नए मंत्रिमंडल के शपथविधि समारोह को अभी चंद घंटे बचे हुए है, लेकिन इस मंत्रिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार का नाम शामिल किया जाता है या नहीं इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
नए मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा रही है उनमें भाजपा की ओर से जो नाम सामने आ रहे है उनमें नितेश राणे, शिवेंद्रराजे भोसले, चंद्रकांत पाटिल, पंकज भोयर, मंगलप्रसाद लोढा, गिरीश महाजन, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गणेश नाइक, मेघना बोर्डिकर, अतुल सावे, जयकुमार गोरे, माधुरी मिसाल, चंद्रशेखर बावनकुले, संजय सावकारे, अशोक उइके, आकाश फुंडकर और आशीष शेलार के नाम शामिल है. नए मंत्रियों के इस संभावित सूची में सुधीर मुनगंटीवार का कहीं कोई नाम नहीं होने से उनको मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर बेहद सस्पेंस और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है.
गौरतलब है कि, मुनगंटीवार भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक है, तथा इसके पहले राज्य में बनी भाजपा गठबंधन की प्रत्येक सरकार में मुनगंटीवार को मंत्री बनाया गया था. वर्ष 1995 में बनी भाजपा गठबंधन की सरकार में भी मुनगंटीवार मंत्री बने थे. 2014 में बनी भाजपा गठबंधन सरकार में वे राज्य के वित्त मंत्री बने थे, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ भाजपा गठबंधन की वर्ष 2019 में बनी सरकार में भी मुनगंटीवार को वन, सांस्कृतिक कार्य मंत्री बनाया गया था.



Total Users : 1946
Total views : 3808