www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बल्लारपुर के PSI हुसैन शहा रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसपोर्टर से मांगी थी रिश्वत

बल्लारपुर के PSI हुसैन शहा रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसपोर्टर से मांगी थी रिश्वत

Chandrapur 13 जनवरी : बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन शहा को एक ट्रांसपोर्टर से 50 हजार की रिश्वत लेते एन्टी करप्शन विभाग के दस्ते ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
एक तेंदूपत्ता का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है. शिकायतकर्ता चंद्रपुर निवासी पेशे से ट्रांसपोर्टर है, वह ट्रकों से तेंदूपत्ता का परिवहन करता है. इस ट्रांसपोर्टर ने अगस्त माह में एक तेंदुपत्ता व्यापारी का माल गडचिरोली से बल्लारपुर के बामनी तक लाया था, यह सौदा 19 लाख में तय हुआ था. लेकिन उक्त व्यापारी माल तथा उसके परिवहन की कीमत देने में आनाकानी कर रहा था, अतः ट्रांसपोर्टर ने संबंधित व्यापारी के खिलाफ इसकी शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में की थी.इस मामले में व्यापारी के पास फंसी रकम वसूल कर देने के एवज में बल्लारपुर के पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन शहा ने शिकायतकर्ता से 3 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत के बाद तेंदूपत्ता व्यापारी और ट्रांसपोर्टर के बीच 16 लाख 25 हजार की कीमत पर समझौता हो गया तथा व्यापारी ने यह रकम ट्रांसपोर्टर को अदा भी कर दी थी. रकम मिलने के बाद ट्रांसपोर्टर ने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में व्यापारी के खिलाफ दर्ज की गई अपनी शिकायत वापस लेने की गुहार पुलिस स्टेशन में की, किंतु पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन शहा यह शिकायत वापस लेने को तैयार नहीं थे, इस बदले में पीएसआई शहा ट्रांसपोर्टर से पैसों की मांग करता रहा. आखिरकार ट्रांसपोर्टर ने पीएसआई से 50 हजार की रकम देने की बात पर समझौता कर लिया और इस बात की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में कर दी.एसीबी की टीम ने जाल बिछाते हुए पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन शहा को ट्रांसपोर्टर से 50 हजार की रकम स्वीकारते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808