Chandrapur 18 जनवरी : मंत्रिमंडल के गठन डेढ़ माह बाद अंततः इस जिले को पालकमंत्री नसीब हुआ है और जिले के पालकमंत्री के रूप में राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके की नियुक्ति हुई है. करीब 15 वर्ष के बाद इस जिले का पालकमंत्री पद किसी बाहरी व्यक्ति को सौंपा गया है.
राज्य के सभीं जिलों के पालकमंत्रियों की शनिवार को घोषणा हुई, चंद्रपुर जिले का पालकमंत्री पद रालेगांव से निर्वाचित भाजपा विधायक तथा वर्तमान फडणवीस सरकार में आदिवासी विकास मंत्री बने अशोक उइके को सौंपा गया है.
उल्लेखनीय है कि, जिले के बल्लारपुर क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि, इस जिले का पालकमंत्री अब किसी बाहरी व्यक्ति को बनाया जाने वाला है. मुनगंटीवार का मंत्रिमंडल से पत्ता साफ होने के बाद विगत 15 वर्ष बाद यह जिला पहली बार मंत्रिपद से वंचित रहा है.
इतिहास के पन्नो के अनुसार वर्ष 1995 में मनोहर जोशी सरकार में जिले से भाजपा की वरिष्ठ नेता शोभा फडणवीस को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. तथा उन्हें जिले के पालकमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. इसके बाद वर्ष 1999 से 2008 तक पूरे 9 वर्ष तक यह जिला मंत्रिपद से वंचित रहा था. और इस जिले के पालकमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी बाहरी व्यक्ति के हाथ गयी थी.
उसके बाद 2010 को जिले के संजय देवतले, 2014 में सुधीर मुनगंटीवार, 2019 में विजय वडेटटीवार और 2022 को सुधीर मुनगंटीवार इस जिले के पालकमंत्री बने थे.



Total Users : 1946
Total views : 3808