ट्रेन की चपेट में आकर बाघ की मौत, बल्लारशाह-गोंदिया रेलमार्ग पर सिंदेवाही के पास की घटना
Chandrapur 19 जनवरी : विदर्भ के जंगलों में बाघों के मौत की निरंतर बढ़ती घटनाओं के बीच चंद्रपुर जिले में सिंदेवाही के पास रविवार 19 जनवरी को पुनः एक दुखद घटना में एक और बाघ की मौत हो गयी. बाघ की यह मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है.
सूत्रों के अनुसार बल्लारशाह-गोंदिया रेलमार्ग पर सिंदेवाही और आलेवाही स्टेशनों के बीच रविवार की सुबह एक बाघ रेल पटरियों के पास झाड़ियों में मृत अवस्था में पाया गया. बताया जाता है कि, इस मार्ग से गुजरने वाली रक्सौल एक्सप्रेस की चपेट में आने से इस बाघ की मौत होने की आशंका है.घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 20



Total Users : 1946
Total views : 3808