www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » मेडिकल कॉलेज को कर्मवीर कन्नमवार का नाम घोषित

मेडिकल कॉलेज को कर्मवीर कन्नमवार का नाम घोषित

Chandrapur 22 जनवरी : यहां निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को अंततः कर्मवीर मा. सां. कन्नमवार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाम घोषित किया गया है.
राज्य सरकार के वैद्यकीय शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में 22 जनवरी को एक आदेश जारी किया है. गौरतलब है कि, राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2013 में जिले में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण का निर्णय लिया था. इस निर्णय के तहत यहां 100 सीटों की क्षमता का मेडिकल कॉलेज तथा 500 बेड्स का अस्पताल को मंजूरी दी गई थी. इस निर्णय के बाद से यहां बल्लारशाह बायपास रोड पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमारत तैयार हो रही है. यह निर्माणकार्य अब अंतिम चरण से गुजर रहा है, ऐसे में इस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नामाधिकरण करने की बात सरकार के पास विचाराधीन थी. यह भी उल्लेखनीय है कि, पिछले सप्ताह ही जिले में मा. सां. कन्नमवार की शतकोत्तर रजत जयंती समारोह का आयोजन हुआ था. इस आयोजन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस जयंती समारोह में उपस्थित स्थानीय जनप्राधिनिधियों तथा अन्य मान्यवरों ने जिले में निर्माणाधीन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को जिले से निर्वाचित रहे तथा महाराष्ट्र की स्थापना के बाद राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बनाये गए मा. सां. कन्नमवार का नाम देने की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808