Bhandara 24 जनवरी : यहां से समीपस्थ जवाहरनगर में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फ़ोट हुआ जिसमें फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 6 लोगों की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. यह हादसा 24 जनवरी को सुबह 10.30 के करीब हुआ.
भंडारा तथा आसपास का 5 किलोमीटर का परिसर उस समय दहल उठा जब लोगों को यहां जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर में समीपवर्ती ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की ओर से लोगों को आग तथा धुवां नजर आया. बताया जाता है कि, इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ विस्फ़ोट हुआ जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया. धमाके की आवाज के बाद फैक्ट्री के कर्मियों में भगदड़ शुरू हुई. धमाके के बाद समूचा फैक्ट्री परिसर आग की लपटों और धुएं के गुबार में घिर गया. इस विस्फोट में करीब आधा दर्जन कर्मियों की मौत की आशंका जताई जा रही है. विस्फोट की आवाज इतनी तेज और भयावह थी कि,उससे फैक्ट्री के आसपास का 5 किलोमीटर तक का परिसर धमाके की गूंज से दहल उठा. भंडारा के जिलाधिकारी संजय कोलते ने भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना की गई है.



Total Users : 1946
Total views : 3808