www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » एमडी ड्रग्स बेचने वाला एक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी हुआ फरार, चंद्रपुर में पुलिस की कार्रवाई

एमडी ड्रग्स बेचने वाला एक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी हुआ फरार, चंद्रपुर में पुलिस की कार्रवाई

Chandrapur 24 जनवरी : चंद्रपुर पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में शुक्रवार 24 जनवरी को पुलिस ने चंद्रपुर शहर के हनुमान खिड़की परिसर में एमडी ड्रग्स बेचने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया. उसका एक साथी पुलिस को देखते ही चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया.
पुलिस को सूचना मिली थी कि, शहर में 2 लोग एमडी ड्रग्स बेचने के धंधे में लिप्त है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के हनुमान खिड़की परिसर में छापा मारते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम आशिक गफूर शेख बताया जा रहा है, जो दादमहल वार्ड निवासी है. इस छापेमारी के दौरान उसका एक अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुआ. फरार आरोपी का नाम आवेश कुरेशी बताया जा रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आशिक के पास से 20 हजार रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया है. आवेश के खिलाफ इसके पहले भी एमडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808