Prayagraj 29 जनवरी : प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मुहूर्त पर अमृत स्नान के लिए पहुंचे भाविकों में भगदड़ मचने से हुए बड़े हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत होने का अनुमान है. यह हादसा संगम स्थल के सेक्टर 4 में रात 2 बजे के करीब हुई. संगम स्थल पर स्नान करने के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से वहां लगे बैरिकेट टूट गए और संगम की ओर भाग निकली भीड़ वहां सोए हुए महिला, बच्चों को कुचलते हुए आगे बढ़ गयी, जिससे यह हादसा हुआ. इस हादसे में महिलाओं और बच्चों की दम घुटने से मौत हो गयी. इस हादसे में कई भाविक बुरी तरह से घायल हुए है, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
हादसे में घायल हुए भक्तों को अस्पताल पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर 70 से अधिक एम्ब्युलेंस का तांता लगा हुआ है.
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. प्रशासन ने अभी तक कितने लोगों की मौत हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
हादसे के बाद घटनास्थल पर एनएसजी की टीमें तैनात कर दी गयी है. यह टीमें अब भक्तों को संगम नोज से बाहर निकालने में जुट गई है.
गौरतलब है कि, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में करीब 10 करोड़ लोगों का शाही स्नान हेतु आने का अनुमान लगाया जा रहा था.
महाकुंभ में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर आपातकाल बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाकुंभ में मची भगदड़ पर नजर बनाए हुए है, उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी से बात कर स्थिति का जायजा लिया है



Total Users : 1946
Total views : 3808