Chandrapur 26 फरवरी : सिंदेवाही तहसील में स्थित ग्राम लोंढ़ोली के ग्रामसेवक चंद्रशेखर केशव रामटेके को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर निधि की राशि देने के बदले में 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई 26 फरवरी को तड़के की गई. शिकायतकर्ता ग्राम लोंढोली के निवासी है तथा उनके पिता के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये मंजूर हुए है, उन्हें मंजूर राशि का पहली किश्त 15 हजार की मिल चुकी है, दूसरी किश्त 70 हजार की मंजूर करने के लिए ग्रामसेवक चंद्रशेखर रामटेके ने उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. समझौते के बाद बात 10 हजार पर तय हुई. इस बीच शिकायतकर्ता ने 25 फरवरी को भ्रष्ट्राचार निरोधक विभाग को शिकायत की. प्राप्त शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधी दस्ते ने जाल बिछाकर ग्रामसेवक को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत स्वीकारते रंगेहाथों गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई बुधवार 26 फरवरी को तड़के तक जारी थी. यह कार्रवाई एन्टी करप्शन विभाग चंद्रपुर की उप अधीक्षक मंजूषा भोसले तथा उनकी टीम द्वारा की गई.



Total Users : 1946
Total views : 3808