www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » एमडी ड्रग्स के साथ 5 गिरफ्तार, आरोपियों में चंद्रपुर के 3, नागपुर के 2

एमडी ड्रग्स के साथ 5 गिरफ्तार, आरोपियों में चंद्रपुर के 3, नागपुर के 2

Chandrapur 28 फरवरी : जिले में पुलिस प्रशासन ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ धड़ल्ले से कार्रवाई शुरू की है, इस बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर शहर से एमडी अर्थात मेफेड्रोन के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से मिले सुराग के बाद पुलिस ने शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले नागपुर के 2 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है.
पुलिस द्वारा एमडी ड्रग्स के साथ चंद्रपुर शहर से जिन्हें गिरफ्तार किया है उनमें सिंधी कॉलोनी निवासी दीपक अशोककुमार आसवानी, बगड़खिड़की निवासी नसीब उर्फ मालू आरिफ खान और जमीर साबिर शेख का समावेश है. पुलिस ने इनके पास से 1.40 लाख रुपये कीमत की 23.46 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है.
उक्त आरोपियों के बयान के बाद मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है, जिनमें हंसापुरी नागपुर निवासी विशाल रमेश गौर तथा माटे चौक नागपुर निवासी हाशिम राशिद शेख का समावेश है. सभीं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808