www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » विश्व में सर्वाधिक रहा चंद्रपुर का तापमान, 45.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

विश्व में सर्वाधिक रहा चंद्रपुर का तापमान, 45.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

Chandrapur 21 April : पिछले 2 दिनों से जिले में सूरज आग बरस रहा है. जिले में सोमवार को 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सिर्फ राज्य या देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में सर्वाधिक बताया जा रहा है.
जिले में रविवार को 44.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक माना गया था, सोमवार को इस तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ और तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया.जिले में दर्ज हुआ यह तापमान न केवल विदर्भ या महाराष्ट्र में सर्वाधिक रहा अपितु यह तापमान समूचे विश्व में सर्वाधिक घोषित हुआ.
विश्व के तापमान का ब्यौरा देनेवाली वेबसाईट के अनुसार चंद्रपुर का यह तापमान 45.6 समूचे विश्व में अत्यधिक दर्ज हुआ है.
वेबसाइट के अनुसार विश्व के सबसे 15 गर्म शहरों में चंद्रपुर अव्वल रहा है. इस सूची में 15 में से 11 शहर भारतवर्ष से संबंधित है. जिनमें झारसगुड़ा, ब्रम्हपुरी, अमरावती, सिद्धी, राजनांदगांव, प्रयागराज, खजुराहो,अकोला और आदिलाबाद का समावेश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808